कोनमैन सुकेश ने दिल्ली के एलजी को पत्र लिखकर की CBI जांच की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोनमैन सुकेश ने दिल्ली के एलजी को पत्र लिखकर की CBI जांच की मांग

–अपने वकील के जरिए दूसरी बार भेजा एलजी को पत्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/–मनी लांड्रिंग केस में फंसे सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को अपने वकील के हाथों दूसरी बार पत्र लिख भेजा। इस पत्र में उसने एलजी वीके सक्सेना से तत्काल CBI जांच की मांग की है। सुकेश ने इससे पहले भी एलजी को एक पत्र लिख चुका है। 

                       गौरतलब है की पहला पत्र लिखने के बाद सुकेश ने शनिवार को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उसने सात अक्टूबर को एलजी को जो पहला पत्र लिखा था, उसके बाद से ही तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल व जेलकर्मी उसे परेशान कर रहे हैं। जेल में उस पर बहुत दबाव बनाया जा रहा है। उसे जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ट्वीट कर कह रहे हैं कि भाजपा उसे आगे कर रही है, साथ ही उसे देश का सबसे बड़ा ठग कहा जा रहा है। उसमें उसने कहा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री कैलाश गहलोत, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर प्राथमिकी पंजीकृत करवाना चाहता है। 

        वह ऐसा करके लोगों को मुद्दे से भटका रहे हैं। उसने पत्र में दावा किया वर्ष 2016 में वह दक्षिणी दिल्ली के असोला क्षेत्र के एक फार्महाउस में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन व कैलाश गहलोत से मिला था, उसने दोनों मंत्रियों के द्वारा उपलब्ध करवाए गए सात बैंक खातों में 50 करोड़ रुपये का चंदा आप को दिया था। उन खातों का सारा लेखाजोखा उसके पास मौजूद है। जिस दिन 50 करोड़ रुपये दिये उसी दिन उसने भीकाजी कामा प्लेस में डिनर पार्टी रखी, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। उसने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उससे दक्षिण भारत के ऐसे लोगों को जुटाने को कहा जो आप को काफी ज्यादा चंदा दे सकें, इसके बदले में उसे पार्टी में महत्वपूर्ण पद व राज्यसभा में भेजने का लालच दिया गया था। सुकेश ने कहा कि अगर सीबीआइ इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच करती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। बताएगा कि कब-कब किस नेता व अधिकारी को रकम दी ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox