
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/–भाजपा की राज्य मंत्री व नई दिल्ली से लोकसभा सदस्य मीनाक्षी लेकिन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत जेल में बंद सत्येंद्र जैन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कोनमैन सुकेश के हाल ही में लिखे गए पत्र को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा हैं।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेमवात को संबोधित करते हुए मीनाक्षी लेखी ने सत्येंद्र जैन पर तिहाड़ जेल वसूली करने का आरोप लगाया है, और कहा की वसूली भाई ने महाठग से भी ठगी कर ली है।
जैन पर तिहाड़ जेल में वसूली करने का आरोप लगाते हुए लेखी ने कहा कि वसूली भाई ने महाठग से भी ठगी कर ली। उन्होंने सत्येंद्र जैन को तुरंत प्रभाव से तिहाड़ से दूसरे राज्य की जेल में स्थानांतरित करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तो काला पानी की सजा भी दी जाए तो कम है। आरोपों को लेकर दिल्ली सरकार से पक्ष मांगा गया, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका। संबोधित करते हुए लेखी ने कहा कि सुकेश के पत्र में असोला के एक फार्म हाउस पर हुई पार्टी का जिक्र है,जिसमें राज्यसभा टिकट के लिए पैसे मांगने और आम आदमी पार्टी को दक्षिण भारत में मजबूत करने के लिए 20–30 व्यक्तियों को इकट्ठा कर 500 करोड़ रुपए देने की बात कहीं गई है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल दूसरे राज्यों में जाकर दिल्ली की सच्चाई बताते की जगह झूठ बोलते हैं। आखरी वह बताते क्यो नहीं कि वे दिल्ली में एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जिसका हर विभाग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने तो केवल सुना था कि जेल में कुछ माफिया काम करते हैं,यहां तो जेल मंत्री रहा व्यक्ति ही वसूली कर रहा है फोन का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और न्यायिकप्रणाली से अपील है कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटाए और किसी दूसरी जेल में स्थानांतरित करें।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”