हरी नगर थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 2 और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरी नगर थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 2 और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

–बिहार के अलग–स्थानों से किया गिरफ्तार –4 आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/– पुलिस ने पुलिस ने हरि नगर थाना क्षेत्र में दंपति व घरेलू सहायिका से जुड़े तिहरे हत्याकांड में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है जिसमें मर्डर का साजिशकर्ता भी पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को पहले से ही रफ्तार कर रखा है।
दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद आरोपी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में इधर-उधर भाग निकले थे, लेकिन पुलिस ने अपनी होशियारी से पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद दो आरोपी इस हत्याकांड के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस ने तकनीकी छानबीन में सूत्रों की जानकारी से इन दोनों की लोकेशन का भी पता किया जिसके बाद इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सौरभ को बिहार के मधुबनी जिले स्थित भेजा गांव से गिरफ्तार किया जबकि मर्डर की शाजिस करने वाले अमित को समस्तीपुर जिले से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि 3 लोगों की हत्या के बाद उन्होंने समीर के घर से 15 लाख रुपए, 3 कीमती घड़ियां व आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। अमित ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद वारदात को वारदात से पहले भी वह 1 दिन बदला लेने के इरादे से समीर के घर गया था लेकिन वहां समीर नहीं मिला।

पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि उसे पता चला था कि घटना वाली सुबह से 1 दिन पहले की रात एक पार्टी में समीर ने काफी शराब पी थी तो आरोपी को लगा की शराब के नशे के कारण समीर विरोध नहीं कर पाएगा। इसलिए उसने सुबह वारदात को अंजाम दिया। अमित ने पुलिस को बताया कि समीर ने जब उसे नौकरी से निकाला तब उसने समीर की पत्नी के सामने उसकी पोल खोल कर खोल शुरू कर दी। समीर जब उसे महिला मित्र से संबंध रखने के लिए डांट रहे थे। तब उसने समीर से कहा कि उसकी भी कई महिला मित्र है, इस बात पर समीर को गुस्सा आ गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox