यात्री को बिना टिकट के बस में सफर करना पड़ा भरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यात्री को बिना टिकट के बस में सफर करना पड़ा भरी

–चेकिंग के दौरान नही मिली यात्री के पास टिकट –युवक ने लगा दी रसोईघर के गैस सिलेंडर में आग, आग पर काबू –परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया उसे पुलिस के हवाले

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/– दिल्ली परिवहन की बस में बिना टिकट यात्रा कर रहे युवक को परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बस से नीचे उतार दिया, और पुलिस थाने लेकर जाने लगे। इतना सब होने के बाद युवक को ये बात गंवारा न थी, उसने अपने साथ लाए रसोईघर के छोटे गैस सिलेंडर में आग लगा दी और अपने साथ साथ साथ औरो की जान को भी जोखिम में डाल दिया। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

गौरतलब है कि दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने आरोपित गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। एक नवंबर को आठ बजे सहायक यातायात निरीक्षक जगपाल सिंह कर्मचारी इशपाल, राजेश कुमार, रवि कुमार दिल्ली कैंट इलाके से गुजर रही डीटीसी बसों में टिकट चेकिंग कर रहे थे। देर शाम आठ बजे आरआर अस्पताल के पास रूट 729 नंबर की डीटीसी बस आकर रूकी। टीम यात्रियों के टिकट की जांच करने लगे। टीम ने गोपाल नामक यात्री को थैले में छोटा सिलेंडर लेकर बैठे देखा। टिकट के बारे में पूछने पर उसने टिकट नहीं होने की बात कही। जगपाल सिंह ने कर्मचारियों को 200 रुपये का चालान काटने के लिए कहा। गोपाल ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। कर्मचारियों ने गोपाल को बस से नीचे उतार लिया। आरोप है गोपाल नशे में था। कर्मचारियों ने उसे इको वैन में बैठाया और सुब्रोतो पार्क चौकी के लिए रवाना हुए। कुछ दूर चलने के बाद गोपाल ने सिलेंडर का रेग्यूलेटर खोल दिया। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते उसने लाइटर निकालकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान कुछ कर्मचारी वैन का दरवाजा खोलकर कूद गए। सिलेंडर को वैन से बाहर निकाला गया और एक बस से अग्निशमन यंत्र लेकर आग पर काबू पाया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox