आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया यूपी पुलिस का सिपाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया यूपी पुलिस का सिपाही

- प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा

मानसी शर्मा /-  यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. बीती रात एक सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ा गया. उसकी लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. अर्धनग्न हालत में सिपाही गिड़गिड़ाते हुए खुद को छोड़ने की मांग करता दिखाई दे रहा था, लेकिन लोग उसको पकड़े हुए उसका चेहरा दिखाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

बाद में मामले की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सिपाही को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर सिपाही और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई है. यह पूरा मामला सुमेरपुर थाना इलाके का है. सुमेरपुर थाने में पिछले कई सालों से तैनात सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की थाने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था और वहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाया करता था, जिसको लेकर पड़ोसियों को एतराज था. बीती देर रात फिर से जब सिपाही अमन सिंह मोटर साइकिल से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद हो कर रंगरेलियां मना रहे थे, तभी पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्धनग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ।

सिपाही को पीटे जाने की सूचना जैसे ही सुमेरपुर थाना पुलिस को लगी तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए. पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अपने सिपाही सहित युवती को अपने साथ थाने ले गई है. हमीरपुर के सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सुमेरपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है की सिपाही के खिलाफ कार्यवाही के लिए तुरंत रिपोर्ट भेजें। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox