जन्मदिन पर शाहरुख खान की गाड़ी को किया टो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जन्मदिन पर शाहरुख खान की गाड़ी को किया टो

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके साथ-साथ देश-विदेश में फैले उनके फैंस भी उनके जन्मदिन के जश्न को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के बर्थडे के इस जश्न से पहले बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

दरअसल, बादशाह की मर्सिडीज बेंज को टो कर लिया गया है। ऐसे में इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की तैयारियों के बीच कल रात सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था।

इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था क्योंकि यह शाहरुख खान से जुड़ा था। लोकप्रिय सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में शाहरुख की शानदार मर्सिडीज बेंज कार को टोइंग वैन खींचकर ले जा रही है। गौरतलब है, इस एस-क्लास कार की कीमत लगभग 1.59 करोड़ रुपये है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox