तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प चले धारदार हथियार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प चले धारदार हथियार

- पांच कैदी घायल

मानसी शर्मा /- जेल प्रशासन के तमाम दावो के बाद भी तिहाड़ जेल में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में जेल संख्या तीन में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए।  दोनों गुट के कैदियों ने एक- दूसरे पर मारपीट करने व धमकाने का आरोप लगाया है।  इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर  धारदार  हथियार से वार करने का आरोप लगाया है।   हरि नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जेल प्रशासन भी अपने स्तर पर जांच में जुटा है।
 गणपत 5 महीने से जेल संख्या तीन में बंद है । 25 अक्टूबर की रात जब वह अपनी बैरक में था तब 10:00 बजे उस पर कुछ कैदियों ने अचानक हमला कर दिया। गणपत ने शिकायत में हमलावर आरोपित कैदियों के नाम भी बताए हैं।  उसने आरोप लगाया है कि दीपक शंकर, निनेश व दीपक ने दिलदार नामक  के साथ मारपीट की थी। इस दौरान गणपत ने बीच बचाव किया था।  इस पर दीपक , दिनेश ,अमन व वरुण ने गणपत पर धारदार हथियार से वार किया । बाद में अंकित व विनय ने लात – घुसो से भी वार किया । इस मामले में एक पक्ष के  कैदियों ने दीपक पर भी हमला किया था। विकास, धीरज, गणपत , दिनेश  व दानिश को भी चोटें आई हैं ।

फुटेज से गर्म घटनाक्रम घटना कार्य को समझाने किया जा रहा प्रयास : पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले में मिली शिकायत के बाद कैदियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पूरे मामले को समझने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं , ताकि घटनाक्रम से जुड़ी कड़ियो को जोड़कर मामले की शुरुआत कैसे हुई, इसे समझा जा सके।
 नई नहीं है गुटबाजी: तिहाड़ में गुटबाजी नहीं बात नहीं है । हाल ही में एनसी आरबी ने जो आंकड़े जारी किए हैं,  उसके अनुसार वर्ष 2021 में दिल्ली की जेलों में झड़प के 6 मामले सामने आए ।  इसमें 14 कैदी व एक जेल कर्मा  घायल  का  हुआ। एक कैदी की तो  कहती  हत्या भी हो गई।  इस वर्ष भी मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।
 तिहाड़ जेल संख्या 89 में कुछ कैदियों ने जेल वार्डर रोहित के साथ मारपीट की है । इस मामले में सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक कैदी जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है  सूचना के आधार पर जब वार्डर रोहित ने उस कैदी की तलाशी ली तो  कैदी मारपीट पर उतर आया। इस दौरान अन्य कैदियों ने भी उसका साथ दिया और वार्डर पर हमला कर दिया। इस मामले में चार कैदियों पर मारपीट  का आरोप लगा है। मामले में जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox