इस्कॉन द्वारका में जन्मदिन मनाएँ, उल्लास के गीत गाएँ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन द्वारका में जन्मदिन मनाएँ, उल्लास के गीत गाएँ

-अक्टूबर माह में जन्मदिन वालों को ढेरों बधाई -उल्लास के साथ मनाया जाएगा उत्सव -भगवान के प्रांगण में यादगार रहेगा यह दिन

द्वारका/नई दिल्ली/- अकसर व्यक्ति बाहरी दुनिया की चकाचौंध से प्रभावित होकर आडंबरपूर्ण प्रदर्शन में अनगिनत अर्थ हानि करता है, जिसका कोई लाभ नहीं होता। ऐसे में बेहतर है कि जीवन में अपनी खुशियों को भगवान के साथ मनाएँ और भगवान के भक्तों के साथ उल्लास से मनाएँ। श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश इस्कॉन द्वारका मंदिर में शनिवार यानी 30 अक्टूबर की शाम आयोजित होने वाले जन्मदिन समारोह में भाग लेकर आप अपना जन्मदिन मना सकते हैं।

I


              जिस भक्त का भी इस महीने जन्मदिन हो, वह इस दिन को यादगार बनाने के लिए भगवान के प्रांगण में अपने साथ परिजनों, संबंधियों और मित्रगणों  की भागीदारी दर्ज करा सकता है। यहाँ कृष्णमय वातावरण में हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन का आयोजन होता है तो व्यक्ति को सिर्फ बाहरी खुशी ही नहीं मिलती बल्कि वास्तविक खुशी भी प्राप्त होती है।                                                                        
              सालों साल हमारे जीवन में खुशियाँ बनी रहें, स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें, इस दिन हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं। हमारा घर और जीवन भक्ति के रंगों से सराबोर रहे, हम कृष्णभावनामृत बने रहें। जब हम कृष्णमय होते हैं तो हमारे विचारों में उसका प्रभाव देखने को मिलता है। यानी हमें सिर्फ अपने जन्म का उत्सव ही मनाना अपितु कृष्ण यश को भी आस-पास फैलाना है। जब हम मंदिर में जाते हैं तो कुछ न कुछ भगवान को अर्पण करने की भावना आती है फिर वह फल-फूल व जल कुछ भी हो सकता है। इस शुभ दिन आप चाहें तो मंदिर निर्माण सहयोग कर सकते हैं। इसके लिए सुदामा सेवा योजना से जुड़ें। मात्र 6 हजार रुपए की इस राशि को एकमुश्त या मासिक एवं वार्षिक भी दान कर सकते हैं।    
              जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 6.30 बजे भगवान की गौर आरती की जाएगी। इसमें आप दीपदान कर जीवन में आनंद की प्राप्ति के लिए कामना कर सकते हैं। दीपदान अत्यंत मंगलकारी है। इसके बाद जप सेशन में हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया जाएगा जो उत्सव के केंद्र बिंदु हैं, जिनके लिए भगवान से कृपा प्राप्ति के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी कि हरे कृष्ण महामंत्र को अपने जीवन में उतार कर भक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर हो सकें। तत्पश्चात हरि नाम संकीर्तन मेले का आयोजन रहेगा। रात 8 बजे केक कटिंग का कार्यक्रम रहेगा। भगवान को भोग अर्पण के बाद इस केक की मिठास ही नहीं बढ़ती, बल्कि केक, केक न रहकर दिव्य प्रसादम बन जाता है। कार्यक्रम में सभी के लिए ‘डिनर प्रसादम’ की व्यवस्था है। प्रसाद पाने के साथ ही श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।                                                                  
इस खास उत्सव को यादगार बनाने के लिए मंदिर में बने ‘सेल्फी प्वाइंट’ पर आप सेल्फी ले सकते हैं। युवतियाँ एवं महिलाएँ ‘गोपी डॉट्स’ लगाकर भी अपना श्रृंगार कर सकती हैं।  यदि आपका जन्मदिन नवंबर माह की 1 तारीख से 30 तारीख के बीच में है तो आप भी तैयार हो जाइए और हर माह के अंतिम शनिवार को आयोजित किए जाने इस उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गूगल लिंक पर रजिस्टर्ड करिए https://bit.ly/iskdwkcelebration. ताकि आपके साथ आने वाले परिवार के सदस्यों एवं मित्रों इस उत्सव में आरती, कीर्तन व प्रसादम आदि का भरपूर आनंद ले सकें। अधिक जानकारी के लिए आप इस फोन नंबर 8586810567 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox