नई दिल्ली/- दिल्ली के निगम विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों के साथ अध्यापकों ने व्यक्तिगत स्तर पर संवाद किया और उन्हें बालकों के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम के आयोजन की खास विशेषता यह रही कि अध्यापकों ने साथ मिलकर यह संकल्प लिया कि वे अपने बालकों के विकास के लिए स्वयं भी और बेहतर करेंगे। अध्यापिका सुमन शर्मा ने बताया कि निगम के विद्यालयों में बालकों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अभ्यास पुस्तिका, पुस्तकें, वर्कशीट व अन्य शिक्षण सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालयों से पढ़ कर विद्यार्थी उपलब्धियों के नए आकाश को छू रहे हैं। पूर्व की तुलना में निगम विद्यालयों ने अपनी सुविधाओं की गुणवत्ता में बहुत सुधार किया हैं। सुधारों की यह गुणवत्ता विद्यार्थियों की उपलब्धियों व अभिभावकों के चेहरों के संतुष्ट भावों में साफ परिलक्षित होती हैं। कार्यक्रम में सुमन शर्मा के अलावा अध्यापिका उषा भी उपस्थित थीं।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!