वारदात के 20 दिन बाद भी नही पकड़े गये कुनाल के हत्यारे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वारदात के 20 दिन बाद भी नही पकड़े गये कुनाल के हत्यारे

-कुनाल को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तम नगर में लोगों ने किया पुलिस के खिलाफ विशाल प्रदर्शन

द्वारका/नई दिल्ली/- बीते 10 अक्टुबर की रात को उत्तमनगर क्षेत्र में अज्ञात कार सवारों ने कुनाल मेंहदीरत्ता नाम के व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया था बाद में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। लेकिन इस मामले में सबसे बड़ी बात यह बनी हुई है कि घटना के 20 दिन बाद भी हत्यारें खुले घूम रहे है और पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि वह जांच के नाम पर सिर्फ टाईम पास कर रही है। जबकि जो काम पुलिस को करना चाहिए था वह काम मृतक के परिजनों ने कर सीसीटीवी की फुटेज तक पुलिस को उपलब्ध करा दी है लेकिन फिर भी पुलिस आरोपियों को नही पकड़ पा रही है या पकड़ना नही चाहती है। मृतक के परिजन पुलिस की इस लापरवाही के विरोध में 27 अक्टुबर से लगातार उत्तमनगर व बिंदापुर थानों के सामने भारी संख्या में इक्ट्ठे होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है लेकिन फिर भी पुलिस टस से मस नही हो रही है।


             बता दें कि हाल ही में 10 अक्टूबर 2022 की रात को एक अनहोनी घटना उत्तम नगर के क्षेत्र में गत रात 1.44 बजे के करीब घटी। उस दौरान एक हैरियर गाड़ी द्वारा एक व्यक्ति कुनाल मेहंदीरत्ता को कुचल कर चली गई। उसी दौरान उसे माता चन्ननी देवी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ परंतु उसकी नाजुक स्थिति होने के कारण उसको अगले दिन दोपहर में मृत घोषित कर दिया गया।
             इस कार्यवाही के लिए उनके परिवारजन कई दिनों से थाने के चक्कर काटते रहे और यहां तक कि परिजनों द्वारा सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद उस गाड़ी का पता लगने पर थाने में सुपुर्द किया गया, परंतु कई दिनों से कानूनी कार्यवाही में कोई आशा की किरण नजर ना आने के कारण दुखी होकर परिवार और सगे संबंधी द्वारा थाना बिंदापुर के सामने 27 अक्टूबर को एक विशाल प्रदर्शन भी किया गया।


            वहां पर सबने थाना प्रभारी को शांति पूर्वक एक ज्ञापन भी दिया और पीड़ित परिवार के दो छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए प्रार्थना की। इसी आश्वासन को लेकर करीब 150 से अधिक लोगों ने अपना ज्ञापन देते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए पुनः प्रार्थना की। जिस पर वहां की थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि शिकायत का समाधान इसी सप्ताह में कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। वहीं डीसीपी द्वारका भी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नही है। जिसकारण संशय गहराता जा रहा है और हर दिन की देरी से पीड़ित परिवार के समक्ष न्याय पाने की आशा धुमिल होती नजर आ रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox