जल्द बदलेगी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था, बदलाव के लिए तैयारी शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जल्द बदलेगी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था, बदलाव के लिए तैयारी शुरू

-घटाये गये 19 ट्रैफिक सर्किल, समिति का गठन किया गया

नई दिल्ली/- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक के सुचारू संचालन को लेकर दिल्ली पुलिस जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था बदलने जा रही है। बदलाव की अपनी नई नीति में  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्किल कम कर 69 के बजाय करीब 50 ट्रैफिक सर्किल करने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और एक कमेटी का गठन किया है। सर्किल कम होने से ट्रैफिक पुलिस के करीब 450 पुलिसकर्मी अतिरिक्त हो जाएंगे। इन पुलिसकर्मियों को दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक को संभालने के लिए लगाया जाएगा। कमेटी ये भी बताएंगी कि कैसे दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
            दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ट्रैफिक सर्किलों की संख्या 53 से बढ़ाकर एक सब-डिवीजन के हिसाब से 69 कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस के जिले 15 कर दिए गए थे और जिले की कमान डीसीपी को दी थी। इससे पहले जिले को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संभालते थे। दो व तीन जिलों से मिलाकर बनाई रेंज को डीसीपी संभालते थे।
            एसीपी अब दो व तीन सर्किलों से मिलाकर बनाई सब डिवीजन को संभालते हैं। इससे जहां ट्रैफिक सर्किलों को संतुलन बिगड़ गया था वहीं कार्यालयों में स्टाफ बढ़ गया था। ट्रैफिक को संभालने के लिए सड़कों से ज्यादा कार्यालयों में ट्रैफिक स्टाफ हो गया था। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कितने सर्किल कम किए जाएं, कितने प्वाइंट बनाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है।
            इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(हैडक्वाटर) विजय कुमार की देखरेख में बनी कमेटी में आईआईटी, दिल्ली, डीटीयू, सेंट्रल रोड एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट और स्कूल ऑफ आर्केटेक्चर एंड प्लानिंग के सदस्य हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कमेटी की एक-दो बैठक हो चुकी हैं। बैठक में तय किया गया है कि ट्रैफिक सर्किल की संख्या 69 से कम कर करीब 50 की जाए। इससे अतिरिक्त हुए 450 कर्मियों को व्यवस्था में लगाया जाए। जब ये पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरेंगे तो ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox