टेकनपुर ग्वालियर बीएसएफ दिवाली मेले में कॉनफैडरेसन द्वारा भलाई संबंधित कार्यों वास्ते स्टाल अलॉट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टेकनपुर ग्वालियर बीएसएफ दिवाली मेले में कॉनफैडरेसन द्वारा भलाई संबंधित कार्यों वास्ते स्टाल अलॉट

टेकनपुर ग्वालियर/- भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर डायरेक्टर श्री पंकज गूमर द्वारा दिवाली मेले का रिबन काट कर उदघाटन किया साथ ही बीएसएफ बैंड द्वारा मनमोहक धुन बजाई गई। कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन वास्ते मेला परिसर मे स्टाल अलॉट किया गया।
             इस अवसर पर महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हमारी एसोसिएशन को फोर्सेस मेला में विभाग की तरफ से स्टाल अलॉट करना ऐसा पहली बार हुआ है। डायरेक्टर बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर श्री पंकज गूमर, ज्वाइंट डायरेक्टर श्री जेएस औबराय, सैनवेसटो डीआईजी एसएस गुलेरिया, कमांडेंट एके तिवारी व अन्य अधिकारीगण द्वारा मेले में लगाई गई विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया।

कॉनफैडरेसन द्वारा किए जा रहे भलाई संबंधित कार्यों की भूरी भूरी सराहना की साथ ही मेले में पधारे आगंतुकों द्वारा पुर्व अर्धसैनिकों द्वारा संचालित स्टाल से काफी प्रभावित हुए। खास कर एसोसिएशन द्वारा अखबार की कतरनें, वीवीआईपी से की गई मुलाकातें, हेल्प डेस्क बनवाने तक का जिक्र पोस्टर के माध्यम से किया गया जोकि मेले में आए सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया गया कि कैसे लो रैंक के पुर्व अर्धसैनिकों ने सलीके से अपने भलाई संबंधित मुद्दे विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी तक संज्ञान में लाए गए।
             जयेंद्र सिंह राणा द्वारा डायरेक्टर बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर की प्रसंशा करते हुए कहा कि कॉनफैडरेसन को स्टाल अलॉट करना बाकी सुरक्षा बलों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है उम्मीद कि भविष्य में अन्य सुरक्षा बलों के कैम्पस में आयोजित होने वाले मेलों में स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन को प्राथमिकता दी जाएगी।
              टेकनपुर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुर्व अर्धसैनिकों द्वारा संचालित स्टाल की बिक्री से मिलने वाली लाभ राशि का इस्तेमाल शहीद परिवारों के कल्याण कार्यों में लगाया जाएगा। सुरेन्द्र सिंह यादव जोकि सेना परकोष्ठ ग्रामीण जिला संयोजक भी है अपनी टीम सदस्यों एसएस राठोड़, गजेंद्र सिंह राजावत, रमनसिंह चौहान ,राम स्वरूप भदोरिया, पुष्पेन्द्र यादव का मेला स्टाल डेकोरेशन व संचालित करने में विशेष योगदान रहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox