बहादुरगढ रनर्स ग्रुप ने दिया गो ग्रीन का संदेश, धावकों ने पर्यावरण सुरक्षा की ली शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप ने दिया गो ग्रीन का संदेश, धावकों ने पर्यावरण सुरक्षा की ली शपथ

-बीआरजी धावकों ने दीवाली पर अपने परिवार, आस-पड़ोस व समाज में साफ-सफाई व पटाखें नही चलाने का बताया महत्व

बहादुरगढ़/- बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के सदस्यो ने अपने अभ्यास समय के दौरान अपने परिवार, आस-पड़ोस व समाज को दीवाली के अवसर पर गो ग्रीन का संदेश दिया। साथ ही सभी धावकों ने पटाखें न चलाने की भी शपथ ली। धावकों संदेश देते हुए कहा कि इस बार हमें एक पेड़ लगाना। जिससे आसान है जीवन बचाना। काम करें ऐसा जिसे देखें जमाना। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का सभी को संदेश दिया।
            बी आर जी ग्रुप ने ’एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध का अभियान छेड़ते हुए ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को धावकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखे न जलाने की शपथ भी दिलाई। ग्रुप के कोच दीपक छिल्लर ने अनुरोध किया कि दोस्तो पटाखे न लाना…प्यारे दोस्त पटाखे मत लाना। इस बार हमें एक पेड़ लगाना। जिससे आसान है जीवन बचाना। काम करें ऐसा जिसे देखें जमाना। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ।
             बढ़ते पलूशन के कारण अगर हम पटाखों से तौबा कर लें तो ही बेहतर रहेगा। लोगो को जागरूप किया कि आतिशबाजी से निकले सूक्ष्म कण और हानिकारक गैस बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोगों के लिए नुकसानदायक है। इसलिए आतिशबाजी व पटाखों को नहीं जलाना चाहिए। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए हित में है।

दिवाली मनाने के अनोखे तरीके
वैसे, पटाखे जलाकर पलूशन बढ़ाने से अच्छा है कि हम कुछ और अनोखे तरीके से दिवाली मनाएं। इस अवसर पर ग्रुप के छोटे बच्चों ने गो ग्रीन दीवाली के लिए अपने आइडियाज भी शेयर किये।
-गुब्बारे लें और उन्हें फोड़ें। पटाखों जैसी आवाज भी आएगी और पलूशन भी नहीं होगा।
जगदीश राठी, बिजय सिह, सतीश देशवाल, विनीत, भृगु ने आहवान किया खूब सारे दिए जलाएं। चाइनीज लड़ियों के मुकाबले ये ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
नीरज, राकेश ङबास, कोशल, मुकेश दहिया ने कहा कि सुंदर-सी रंगोली बनाएं और उसके साथ पूरी फैमिली के साथ सेल्फी लें। प्रोफेसर नीरज दलाल, शक्ति राणा, हितेश, सुरज राणा, भारत, नरेन्द्र राम ने कहा कि दीपावली पर कोई स्वादिष्ट डिश बनाएं। खुद भी घरवालों के साथ खाएं और पड़ोसियों और दोस्तों को भी खिलाएं। डॉ कर्मवीर, विनीत, धर्मवीर, सुरेंद्र दलाल ने कहा कि अगर आपके पड़ोस में कोई बुजुर्ग अंकल या आंटी अकेले रहते हैं तो उन्हें दिवाली पर अपने घर इन्वाइट करें और उनके साथ दिवाली मनाएं।
           अभियान के दौरान सभी उम्र के सदस्यो ने यह शपथ भी ली कि वह दीपावली पर पटाखे नहीं जलाएंगे और पर्यावरण को साफ रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर नरेन्द्र, आशीष, कपिल, प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, देवेन्द्र, सविनय, राकेश, गुलाबसिंह, सुदेश, कनचन, नवीन, कृत मलिक, एन के नारा, विनोद, ताराचंद आदि मौजूद रहे।  सदस्यो ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह भी इस अभियान में भागीदार बनें। मौजूद लोगों ने दिवाली पर पटाखे न जलाने और दूसरे लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox