राजेन्द्र गौतम की हिन्दू विरोधी गलती सुधारने में जुटे केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजेन्द्र गौतम की हिन्दू विरोधी गलती सुधारने में जुटे केजरीवाल

-भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने का दिया सुझाव, सीएम बोले- दोनों का आशीर्वाद रहा तो अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी -भाजपा ने बताया केजरीवाल का नया पाखंड

नई दिल्ली/- चुनावी मोड में आये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के हिन्दू विरोधी बयान की गलती को सुधारने के लिए नया सुझाव देकर सब को अचंभित कर दिया है। उन्होने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारतीय करेंसी के पीछे की तरफ श्रीलक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापी जाए ताकि देवी-देवताओं की कृपा देश पर बनी रहे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते हुए उनके मन में ऐसे भाव आए थे, जिन्हें वे सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

देवी-देवताओं का आशीर्वाद रहा तो अच्छे नतीजे मिलेंगे
उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर है। हम आज भी विकासशील ही हैं, गरीब ही हैं। हम सब चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने। हम सब चाहते हैं कि सब भारत वासी अमीर परिवार बने। हमें बहुत सारे प्रयास करने की जरूरत है।
            हमें स्कूल, अस्पताल, बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रचर तैयार करना होगा। हम कोशिशें भी करते हैं लेकिन हम देखते हैं कि नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके लिए हम कई तरीके की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन अगर देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आते हैं।

विघ्नहर्ता का आशीर्वाद होगा तो अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी
केजरीवाल ने आगे कहा कि हम सब ने दिवाली पर प्रार्थना की। सब ने लक्ष्मी मां और गणेश जी की पूजा की होगी। बिजनेसमैन तो अपने दफ्तर में, अपने कमरों में श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति रखते हैं। इसलिए मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि भारतीय करेंसी के ऊपर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर छापें।
            करेंसी पर गांधी जी की तस्वीर वैसी ही रहनी चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर होनी चाहिए। ताकि अर्थव्यवस्था को इनका आशीर्वाद मिले। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। उनका आशीर्वाद रहा तो अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी। पुरानी करेंसी तो जैसी है, वैसी रहे लेकिन नए छपने वाले नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापी जानी चाहिए।

केजारवाल के सुझाव पर भाजपा का पलटवार
अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि केजरीवाल की पॉलिटिक्स यू-टर्न ले रही है। यह वही शख्स है जिसने अयोध्या के राम मंदिर जाने से इनकार कर दिया था और उसका कारण बताया था कि भगवान वहां की गई प्रार्थना को स्वीकार नहीं करेंगे। यह वही इंसान है जिसने संसद में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को झूठ बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox