नई दिल्ली/- दिल्ली के शिक्षामंत्री और स्थानीय विधायक से बाहरी दिल्ली के नानकहेड़ी गांव के निवासियों ने गांव के सैकेंडरी स्कूल को नर्सरी से 12वीं तक करने का आग्रह किया है। दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के सदस्यों ने विधायक गुलाब सिंह को अपनी मांगों का पत्र सौंपा है।
आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव का दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के अध्यक्ष प्रो. राजबीर सोलंकी, बरवाला के दयानंद वत्स, जयप्रकाश यादव, कांगनहेड़ी के डॉ. अमित सिंह खरब ने फूलमालाओं से स्वागत किया और केसरिया पटका पहनाकर सम्मानित किया। दयानंद वत्स ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि नानकहेडी गांव को स्मार्ट विलेज बनाकर यहां सभी सामुदायिक सुविधाएं मुहैया कराएं। स्थानीय विधायक गुलाब सिंह ने पंचायत को भरोसा दिलाया कि वह गांव में सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस