पांच दिन बाद पुलिस गिरफ्त में आए नितेश हत्याकांड के तीन आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पांच दिन बाद पुलिस गिरफ्त में आए नितेश हत्याकांड के तीन आरोपी

-रंजीत नगर में तनाव बरकरार

नई दिल्ली/- रंजीत नगर इलाके के शादीपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता नितेश की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सोमवार आखिर पुलिस को कामयाबी मिल ही गई। हत्याकांड के तीनों प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अब्बास उर्फ अकदास, हुजैफा और अदनान के रूप में हुई है। अदनान को देर रात पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
              वारदात में अब्बास, अदनान और उजेफा के अलावा और कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी के लिए सोमवार को भी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। नितेश की मौत के बाद से लगातार शादीपुर गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
               मध्य जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के अगले दिन ही तीनों आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए थे। इनकी आखिरी लोकेशन मेरठ की मिली थी। वहीं तीनों की रिश्तेदारी पश्चिम उत्तर-प्रदेश में थी। सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी भागकर वहीं पर गए थे। लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है, यहां से भी फरार हो गए। टीमों को उत्तराखंड भी भेजा गया। पुलिस ने सोमवार देर शाम एक आरोपी अब्बास को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी हुजैफा को भी कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। देर रात तीसरा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
             दूसरी ओर घटना के बाद से शादीपुर गांव में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से घटना हुई। यदि पुलिस ने शुरुआत में ही सख्त एक्शन लिया होता तो आरोपी पकड़े जाते। नितेश की मां कमलेश लगातार अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। उनका कहना था कि उनके बेटे के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए मामला फास्ट ट्रैक में चलाया जाए। परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि पहले झगड़े की शुरुआत नितेश की ओर से की गई थी। बता दें कि 11 अक्तूबर को शादीपुर इलाके में मंदिर वाली गली में हुए झगड़े के बाद 15-20 लोगों ने नितेश, आलोक और मोंटी की पिटाई कर दी थी। हमले में नितेश को गंभीर चोटें लगी थी। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात की उसकी मौत हो गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox