माहवारी सामान्य प्रक्रिया, जागरुकता की जरुरत- शगुफ्ता परवीन       

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

माहवारी सामान्य प्रक्रिया, जागरुकता की जरुरत- शगुफ्ता परवीन       

-आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने स्कूली बच्चों के लिये शुरू किया जागरुकता कार्यक्रम

छ्त्तीसगढ/सुनील चिन्चोलकर/- सक्रिय समाज सेवी संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने स्कूली बच्चों के लिये अवेयरनेस प्रोग्राम की शुरुआत की। इसके अन्तर्गत पहला कार्यक्रम केन मेमोरियल क्रिश्चियन इंग्लिश मिडियम  स्कूल मे आयोजित किया गया। आज के जागरूकता प्रोग्राम का विषय माहवारी (एमसी) पर था।  इस कार्यक्रम में पेशे से डाइटीशियन शगुफ्ता परवीन ने बालिकाओं से माहवारी संबंधित विषय पर अपना ज्ञान साझा किया ।


              इसमें कक्षा छठवीं से दसवीं तक की बालिकाओं को माहवारी से संबंधित तथ्यों एवं मिथको मे अंतर समझाते हुए शगुफ्ता परवीन ने बच्चियों को बताया कि महिलाओं में माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जिसमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए और रक्त की कमी को पूरा करने कैसा बेहतर आहार लिया जाए, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ना हो ,साथ ही जानकारी दी गई कि माहवारी के समय किस तरह साफ सफाई का ध्यान रखा जाए ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचजा सके। शगुफ्ता ने कहा कि इंटरनेट के इस दौर में आज भी समाज के कुछ वर्ग माहवारी से संबंधित विषयों पर बच्चियों से खुलकर बात करने को गलत समझते हैं, जिससे बच्चियां सही जानकारी के अभाव में मिथकों पर विश्वास करने लगती हैं। इससे उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर  विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए यह आवश्यक है कि समय-समय पर बढ़ती बच्चियों के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए ताकि समाज में माहवारी को लेकर जो भ्रांतियां फैली हुई है उन्हें दूर किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox