भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा विवादों में घिरें, दिल्ली पुलिस ने ’नफरती भाषण’ को लेकर दर्ज की एफआईआर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा विवादों में घिरें, दिल्ली पुलिस ने ’नफरती भाषण’ को लेकर दर्ज की एफआईआर

-उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में एक खास समुदाय का पूरी तरह बहिष्कार करने का किया था ऐलान

नई दिल्ली/- दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सुंदर नगरी इलाके में 25 वर्षीय मनीष की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को दिलशाद गार्डन में हुए एक कार्यक्रम ’विराट हिन्दू सभा’ के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसा आरोप है कि इस कार्यक्रम में कुछ वक्ताओं ने कथित तौर पर नफरती और भड़काऊ भाषण दिए थे।

डीसीपी (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने कहा कि पुलिस से अनुमति न लेने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत आयोजकों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समेत कई हिंदू संगठनों ने आयोजित किया था। हालांकि, विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि उन्हें एफआईआर के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश वर्मा ने रविवार को मुसलमानों से न सामान खरीदो, न मजदूरी दो; यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में एक खास समुदाय का पूरी तरह बहिष्कार करना चाहिए। मामले के अनुसार मनीष की एक अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों आलम, बिलाल और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

उंगली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो; मनीष की हत्या पर संतों ने हिंसा के लिए उकसाया

हिंदू युवक की हत्या के विरोध में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के कथित वीडियो में प्रवेश वर्मा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ’’जहां कहीं भी ये लोग दिखें तो उनका दिमाग और तबीयत ठीक करने का एक ही तरीका है – और वो है संपूर्ण बहिष्कार। क्या आप मुझसे सहमत हैं?’’

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा था कि वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का डिटेल प्राप्त कर रही है और कहा कि इसके आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox