एयरफोर्स डे पर वायुसेना को मिली नई ब्रांच और यूनिफॉर्म, अब सरकार के 3400 करोड़ बचेंगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एयरफोर्स डे पर वायुसेना को मिली नई ब्रांच और यूनिफॉर्म, अब सरकार के 3400 करोड़ बचेंगे

-भारतीय वायु सेना ने अपनी 90वीं वर्षगांठ पर फोर्स की नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म भी लॉन्च की

चंडीगढ़/नई दिल्ली/- भारतीय वायुसेना ने शनिवार को अपने 90वें स्थापना दिवस पर सैनिकों के लिए नई यूनिफॉर्म लॉन्च की। वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार वायुसेना के लिए एक नई ऑपरेशनल ब्रांच बनाई जा रही है। नई ब्रांच और नई यूनिफॉर्म से देश 3400 करोड़ रूपयों की बचत होगी। नई ऑपरेशनल ब्रांच वायुसेना की चौथी ब्रांच है।

मौजूदा वॉर कंडीशन को देखा जाए तो एयरफोर्स की उपयोगिता सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में यह नई ब्रांच आर्मी और नेवी से कोऑर्डिनेशन के लिए अभी से तैयारियां करेगी। इस ब्रांच में नए वैपन सिस्टम ऑपरेटर्स भी शामिल होंगे जो ट्विन इंजन या एसयू -30 एमकेआई जैसे मल्टी क्रू प्लेन में उड़ान भरेंगे।

नई ब्रांच से क्या फायदा होगाः

एयरचीफ मार्शल ने कहा कि नई ब्रांच के बनने से फ्लाइंग ट्रेनिंग का खर्च भी घट जाएगा। उन्होंने कहा कि वैपन सिस्टम ब्रांच सतह से सतह पर मार करने वाली, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, रिमोट पायलट के जरिए एयरक्राफ्ट फ्लाइंग और ट्विन या मल्टी क्रू एयरक्राफ्ट का संचालन करेगी।

नई यूनिफॉर्म की खासियतः

भारतीय वायु सेना की नई यूनिफॉर्म सेना की वर्दी की तरह ही है। वायुसेना की थीम भी इस बार ’ट्रांसफॉर्मिंग फॉर फ्यूचर’ रखी गई है। यूनिफॉर्म का डिजिटल पैटर्न सभी इलाकों के अनुकूल है। यह सैनिकों को रेगिस्तान, पहाड़ी भूमि, जंगल जैसी जगहों से मूव करने में कम्फर्टेबल बनाए रखेगी। इस यूनिफॉर्म को एयरफोर्स की स्टैंडिंग ड्रेस कमेटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने डिजाइन किया है।

आईएएफ के एक अधिकारी के अनुसार, आईएएफ की नई यूनिफॉर्म के रंग और शेड्स थोड़े अलग हैं, जो वायु सेना के काम करने के माहौल के लिए अधिक अनुकूल हैं।“ यूनिफॉर्म को हल्के कपड़े और डिजाइन से बनाया है, जो सैनिकों के लिए आरामदायक हैं। इस नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म में कॉम्बैट टी-शर्ट, फील्ड स्केल डिसरप्टिव हैट, कॉम्बैट बोनी हैट, डिसरप्टिव वेब बेल्ट, एंकलेट कॉम्बैट बूट्स और मैचिंग पगड़ी शामिल है।

दिसंबर से शुरू होगी अग्निवीर वायु की ट्रेनिंग

इस दौरान एयरचीफ मार्शल ने यह भी कहा कि आईएएफ दिसंबर 2022 में इनीशियल ट्रेनिंग के लिए 3000 अग्निवीर वायु को शामिल करेगा। साथ ही अगले साल से महिला अग्निवीरों को वायुसेना में शामिल किया जाएगा।

पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा जश्न

आज इंडियन एयरफोर्स डे है। इस मौके पर चंडीगढ़ में एयर शो हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहीं।

वहीं इस मौके पर 30 हजार से ज्यादा लोग लेक पर जुटे। एयर शो शाम 5 बजे तक चला। यह पहला मौका है जब एयरफोर्स डे का जश्न दिल्ली से बाहर हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox