राज्यपाल ने पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिंह की ”द हेराम्बी फैक्टर” पुस्तक का किया विमोचन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राज्यपाल ने पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिंह की ”द हेराम्बी फैक्टर” पुस्तक का किया विमोचन

चंडीगढ़/- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिंह द्वारा लिखित ”द हेराम्बी फैक्टर” नामक पुस्तक का विमोचन किया और लेखक को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी व सचिव राज्यपाल श्री अतुल द्विवेदी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अफ्रीका के साथ भारत की आर्थिक व विकासात्मक साझेदारी में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और पाठकों को भारत द्वारा अफ्रीका में किए गए विकास कार्यों की जानकारी से अवगत करवाएगी। इसके साथ पुस्तक के अध्ययन से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अफ्रीकी देशों के साथ भारत के सम्बधों की जानकारी मिलेगी जो अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों के लिए ज्ञानवर्धक तो होगी ही साथ ही उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी लाभदायक सिद्ध होगी। पुस्तक के लेखक सरदार गुरजीत सिंह, जो अफ्रीकन युनियन देशों, किनिया, इथोपिया, इण्डोनेशिया, फिलिपिन्स, जर्मनी सहित कई ऐशियन देशों में राजदूत रहे है, ने बताया कि इस पुस्तक में पिछले दो दशक के दौरान भारत के साथ अफ्रीका के आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक सम्बन्धों का विवरण किया गया है। इसके साथ-साथ अफ्रीका के विकास में भारत के योगदान की समीक्षा भी की गई है। उन्होंने ने बताया कि पुस्तक में यह भी दर्शाया गया है कि दोनों देश विकास के सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहकारी भावना से काम करके किस प्रकार से आगे बढ़ सकते हैं। सरदार गुरजीत सिंह के अनुसार यह पुस्तक 2000 से 2020 तक की भारत-अफ्रीका नीति के आधार पर तैयार की गई है। सरदार गुरजीत सिंह ने बताया कि पुस्तक लेखन के लिए अफ्रीका में रह कर व्यवसाय कर रहे लोगों से लम्बी मन्त्रणा की और उनके अनुभवों के आधार पर तैयार की गई। विश्वास है कि यह पुस्तक अफ्रीका देशों के साथ भारत के सम्बन्ध को और आगे बढ़ाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox