चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाई गई राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाई गई राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती

-मुख्यमंत्री सैनी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, रामचरितमानस की प्रासंगिकता पर दिया बल

चंडीगढ़/अनीशा चौहान/- चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आज गोस्वामी समाज द्वारा राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए और पारिवारिक तथा सांस्कृतिक जुड़ाव का अद्वितीय अनुभव साझा किया।

समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री सैनी ने उपस्थित होकर समाज को संबोधित किया। उन्होंने पगड़ी सम्मान प्राप्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा, “गोस्वामी तुलसीदास जी का नाम लेते ही भक्ति, ज्ञान और मर्यादा का भाव अंतर्मन में जागृत हो उठता है। उनका जीवन और साहित्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।”

मुख्यमंत्री ने रामचरितमानस जैसे कालजयी ग्रंथ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने सामाजिक मूल्यों, नैतिकता और धर्म को इतनी सहजता से प्रस्तुत किया कि वे आज भी समान रूप से प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतिभा सम्मान से नवाज़ा गया। सम्मानित बच्चों में हरियाणा के वरिष्ठ संवाददाता वासुदेव गोस्वामी के बच्चे अनुराधा और दर्शन गिरी भी शामिल रहे।

समाज के विभिन्न कोनों से आए प्रतिभागियों ने भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विचार गोष्ठियों के माध्यम से तुलसीदास जी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम का समापन रामचरितमानस के पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox