दिल्ली स्पेशल सेल ने किया एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली स्पेशल सेल ने किया एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

-कई राज्यों से एटीएम लूट की 25 वारदातों में लूटे थे 2.25 करोड़

नई दिल्ली/- दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों के लिए सिरदर्द बन चुके एटीएम लूटने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव उठा, नूंह, हरियाणा निवासी मुस्तकीम (27), मोहम्मद हसीन (23) और गांव खानपुर घाटी, नूंह निवासी सम्मा खान (32) के रूप में हुई है।
               गैंग का सरगना मुस्तकीम है। आरोपियों ने कुछ ही समय में अलग-अलग राज्यों में एटीएम लूट की 25 से अधिक वारदात को अंजाम देकर 2.25 करोड़ रुपये लूट लिए। 33 मामलों में पुलिस को सरगना की तलाश थी। पिछले तीन साल से पुलिस मुस्तकीम की तलाश कर रही थी। आठ मामलों में अदालत ने मुस्तकीम को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, सात कारतूसों के अलावा एक वर्ना कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
             स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर में लगातार एटीएम में चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही थीं। इसकी जांच करते हुए 17 सितंबर को एसीबी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार, कर्मवीर सिंह व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि एटीएम लूटने वाले बदमाश लाजवंती चौक, हरिनगर के पास अपने किसी साथी से मिलने आने वाले हैं।
             सूचना के बाद दोपहर के समय पुलिस ने कार सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। टीम ने उनको काबू किया।  बदमाशों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, राजस्थान और मिजोरम के एटीएम में सेंध लगा रहे थे। गैंग के सदस्य सुनसान जगह और बिना गार्ड वाले एटीएम पर पहुंचते थे। सबसे पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी पर पेंट का स्प्रे कर उनको बंद कर देते थे। इसके बाद गैस कटर की मदद से कैश चोरी कर लेते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर वापस नूंह आ जाते थे।
             इसी साल 31 जुलाई को मुस्तकीम के साथ मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुस्तकीम के दो साथी शकील उर्फ वकील और आबिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुस्तकीम वहां से फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने एटीएम को निशाना बनाया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox