नई दिल्ली/- देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सीमापुरी इलाके में एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात 1ः51 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन