नही रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली एम्स में निधन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नही रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली एम्स में निधन,

-41 दिन से अस्पताल में थे भर्ती, देश में शोक की लहर

नई दिल्ली/- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। वह 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला।

आखिरकार, 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

अपने हुनर से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राजू श्रीवास्तव अपने पीछे करोड़ों की गाड़ियां, घर और संपत्ति छोड़कर चले गए।

राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय

25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो खुद एक कवि थे और बलाई काका के नाम से मशहूर थे। पिता से ही राजू को भी हुनर मिला। वह बचपन से ही अच्छी मिमिक्री किया करते थे।

राजू श्रीवास्तव का करियर

राजू श्रीवास्तव से बचपन में ही कॉमेडियन बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव ने कई स्टेज शो, टीवी शो में काम किया। अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री कर राजू श्रीवास्तव ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox