सहारनपुर में टॉयलेट में खिलाड़ियों के खाना रखने का मुद्दा गरमाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सहारनपुर में टॉयलेट में खिलाड़ियों के खाना रखने का मुद्दा गरमाया

-नाराज सांसद वरुण गांधी बोले- देश के लिए शर्म की बात

बरेली/- सहारनपुर में भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखे होने का मामला अब गर्माने लगा है। इस बीच पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने इस मामले में कड़ा गुस्सा जताया है।

उन्होंने खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार के प्रति आक्रोश जताया है और सवाल किया है कि क्या खेलों का उद्धार करने के लिए उसे राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों से बचाकर रखना चाहिए।

गांधी ने दो घटनाओं के वीडियो ट्वीट किए। एक वीडियो सहारनपुर का है, जहां राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को जमीन पर खाना परोसा जा रहा है। वहीं दूसरे मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एलए गणेशन को हाल ही में कोलकाता में डुरंड कप के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फोटो खिंचवाते समय भारतीय फुटबाल दिग्गज सुनील छेत्री को कथित रूप से हाथ से हटाकर किनारे करते हुए दिखाया जा रहा है।

उन्होंने सवाल किया, ’’क्या भारतीय खिलाड़ियों की सफलता व्यवस्था की वजह से नहीं व्यवस्था के बावजूद है? खिलाड़ियों का लगातार होता अपमान देश के लिए शर्म की बात है। क्या भारतीय खेलों के उत्थान के लिए उन्हें राजनीति, राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों से दूर रखना चाहिए?’’

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद सहारनपुर में भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखे होने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर खबर का संज्ञान लेते हुए जनपद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी सहारनपुर को सौंपी गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox