इमरान हाशमी पर कशमीर में हुई पत्थरबाजी , ‘’ ग्रांउड जीरो’’  की शूट के बाद घूमने निकले थे एक्टर 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इमरान हाशमी पर कशमीर में हुई पत्थरबाजी , ‘’ ग्रांउड जीरो’’  की शूट के बाद घूमने निकले थे एक्टर 

बॉलीवुड एक्‍टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग कशमीर में कर रहे हैं ,जो कि BSF के जवान पर बेस्ड मूवी है । कशमीर के पहलगाम में शूटिंग के बाद जब इमरान बाजार में घूमने निकले तो कुछ लोगों ने उन पर पत्थर बाजी शुरु कर दी। हालांकि इसमें उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर्स को कई बार शूटिंग के दौरान काफी परेशानियों, हंगामों और हिंसा का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ एक्टर इमरान हाशमी के साथ सोमवार को कशमीर में हुआ है।

शूट के बाद वह बाजार घुमने के लिए निकले थे, हालांकि इस पत्थरबाजी में इमरान को चोट नहीं आई है। वह बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन घटना के बाद एक्टर की सुरक्षा जरुर बढ़ा दी गई है और पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है पत्थबाजी करने वालों पर धारा 147,148,370,336,323 लगाई गई है।

इमरान हाशमी ने बताया सच

इमरान हाशमी ने ट्वीट कर लिखा – कशमीर के लोग बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, वे वेलकमिंग हैं , श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करना शानदार रहा. पत्थबाजी की घटना में मेरे घायल होने कि खबरें गलत हैं. इमरान हाशमी की तरफ से सामने आए इस ट्वीट के बाद एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली है. इमरान के फैंस खुश हैं कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है और बिल्कुल ठीक हैं।

इमरान कौन सी फिल्मों में आएंगे नजर ?

ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी के साथ सई तमहांकर और जोया हुसैन काम कर रहे हैं. इमरान हाशमी की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं , वे सलमान खान संग जहां टाइगर 3 में दिखेंगे तो वहीं अक्षय कुमार के साथ मूवी सेल्फी में नजर आएंगे. टाइगर 3 में इमरान निगेटिव रोल में दिखेंगे.

इमरान हाशमी को पहले सीरिल किसर के रुप में ही जाना जाता था. मगर बीते सालों में इमरान हाशमी ने अपने किरदारों के साथ काफी बदलाव किया है. वे हर जोनर में काम कर खुद को साबित करने की कोशिश करते रहे हैं. इसमें वे काफी हद तक सफल भी हुए है., इमरान हाशमी की सीरियल किसर वाली इमेज को लोग भूल रहे हैं. अब फैंस को इंतजार है एक्टर की मचअवेटेड मूवीज का, उम्मीद है ये फिल्में इमरान के करियर को और बुलंदियों पर लेकर जाएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox