तोड़फोड़ के अगले ही दिन फिर शुरू हुआ अवैध गोदामों में निर्माण, भ्रष्टाचार या मिलीभगत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तोड़फोड़ के अगले ही दिन फिर शुरू हुआ अवैध गोदामों में निर्माण, भ्रष्टाचार या मिलीभगत

-नजफगढ़ एसडीएम ने एक दिन पहले ही दिचाउ रोड़ पर गिराये थे अवैध गोदाम

नजफगढ़/दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/- नजफगढ़ में भू-माफिया पूरी तरह से बेखौफ हो गया है। हालांकि प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार भी इसकी एक वजह है लेकिन पुलिस व अधिकारियों की मिली भगत ने अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण की समस्या को और ज्यादा जटील बना दिया है। हालांकि समय-समय पर निगम व रेवेन्यू विभाग के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते नजर आते है। लेकिन लोगों की माने तो यह सिर्फ खानापूर्ति होती है। अवैध निर्माण ना रूका है और ना रूकेगा। वीरवार को नजफगढ़ में एक तरफ निगम ने तो दूसरी तरफ एसडीएम ने अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्यवाही की लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाला ही रहा।

दरअसल नजफगढ़ एसडीएम ने दिचाउ रोड़ पर बने जिन अवैध गोदामों को तोड़ा था उनमें दूसरे ही दिन फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया और प्रशासन का अवैध निर्माण के खिलाफ खर्च किया गया लाखो रूपया बर्बाद चला गया। बताया जा रहा है कि दिचाउ रोड़ बने अवैध गोदाम भाजपा  नेताओं के है जिन्हे प्रशासन ने तोड़ दिया लेकिन अगले ही दिन उक्त गोदामों में फिर से निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी के बावजूद भी अधिकारी मौके पर रूकवाने नही गये।

इस संबंध में जब नजफगढ़ एसडीएम अमित काले से पूछा गया तो उन्होने कहा कि उन्हे इन निर्माणों के दौबारा बनने की कोई जानकारी नही है और अगर ऐसा है तो प्रशासन सख्त कानूनी कार्यवाही करेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अभी नजफगढ़ में तोड़फोड़ की कई जगह और होनी है। हमारे अधिकारी ऐसी जगहों को चिंहित कर उन्हे नोटिस भेज रहे हैं। उन्होने लोगों से अपील की कि वो भू-माफिया की भ्रमित करने वाली बातों से बचे और प्लाट सोच समझकर ही खरीदें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox