केजरीवाल को ऑटो देने घर पंहुचे भाजपा नेता, बोले दिल्ली में भी इसमें चलिए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल को ऑटो देने घर पंहुचे भाजपा नेता, बोले दिल्ली में भी इसमें चलिए

-गुजरात में दौरे में ऑटो में बैठकर यात्रा करने वाले केजरीवाल को भाजपा ने बताया पैंतरेबाज, किया प्रदर्शन -दिल्ली में 27 गाड़ियों का काफिला, गुजरात दौरे के लिए पंजाब सरकार का विमान और फिर ऑटों का दिखावा

नई दिल्ली/- पिछले दिनों अपने गुजरात दौरे पर एक ऑटो में बैठकर ऑटो वाले घर जाकर खाना खाने वाले अरविंद केजरीवाल को वीरवार को भाजपा कार्यकर्ता उनके घर पर ऑटो भेंट करने पंहुचें। भाजपा नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने पैंतरों से जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होने केजरीवाल की पोल खोलते हुए कहा कि दिल्ली में 27 कारों के काफिले में चलते है। गुजरात जाने के लिए पंजाब सरकार के विमान व 50 लाख खर्च करते है। फिर गुजरात में ऑटो की सवारी करते है। भला इससे बड़ा पैंतरेबाज कौन होगा। इतना ही नही जब सुरक्षा के नाम पर गुजरात पुलिस उन्हे रोकती है तो उल्टा  पुलिस को भला बुरा कहते है। तो फिर दिल्ली में भी ऑटो में क्यों नही चलते। ऐसा क्या है यह तो उनका अपना राज्य है। उन्होंने कहा, “अगर अरविंद केजरीवाल को ऑटो से बहुत प्यार है तो हम सभी विधायक उन्हें ऑटो रिक्शा भेंट करने आए हैं,वो घर से बाहर आएं“  

गुरूवार को दिल्ली भाजपा विधायक ऑटो का एक काफिला लेकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और कहा गुजरात में ऑटो से चलते हैं, यहां भी इससे चलिए। भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, “जब ये गुजरात जाते हैं तो पंजाब सरकार के हवाई जहाज में जाते हैं जिसमें 50 लाख का खर्च आता है और जब लोगों के बीच जाते हैं तो ऑटो रिक्शा में जाते हैं, गुजरात पुलिस कहती है कि हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं तो केजरीवाल उन्हें अपमानित करते हुए कहते हैं, आप अपनी सुरक्षा ले जाइए, हमें इसकी आवश्यकता नहीं है।“
               भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आगे कहा,“ गुजरात में वो ऑटो से चलते हैं लेकिन जब वो दिल्ली में होते हैं तो विधानसभा जाते हुए 27 गाड़ियों का काफिला उनके साथ चलता है, दो सौ जवान उनकी सुरक्षा में लगे होते हैं, जिसमें 70 सुरक्षाकर्मी दिल्ली पुलिस के हैं और 150 सुरक्षाकर्मी उन्होंने पंजाब से लिए हुए हैं।“
                 भाजपा विधायकों ने बताया कि वो पांच ऑटो लेकर आए हुए हैं, जिसमें एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए है, दो ऑटो उनको एस्कॉर्ट करेंगे,एक ऑटो पायलट के लिए होगा और एक उनके निजी सचिव के लिए, हम अरविंद केजरीवाल को ये पांच ऑटो भेंट करने आए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox