सलमान को पनवेल के फार्महाउस के रास्ते में मारना चाहता था लारेंस बिश्नोई गैंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान को पनवेल के फार्महाउस के रास्ते में मारना चाहता था लारेंस बिश्नोई गैंग

-लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार की अभिनेता को मारने की कोशिश, शूटर्स डेढ़ महीने तक पनवेल में डाले रहे डेरा

मुंबई/- काला हिरण शिकार मामले के बाद से सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। इस गैंग ने पिछले 4 साल में सलमान खान की हत्या करने की 6 बार कोशिशें कीं है।   अब पंजाब पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में नया खुलासा किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान पर हमले की दो और कोशिशें कीं। गैंग ने सलमान को उनके फार्म हाउस के रास्ते में मारने का प्लान बनाया था। इसके लिए बाकायदा गैंग के सदस्य लगातार सलमान खान की रेकी कर रहे थे और डेढ़ महीने तक गैंग के शूटर पनवेल में डेरा डाले रहे थे।
               पुलिस ने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। प्लान ए के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान बी तैयार किया था। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर) को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए।
               मुंबई के पनवेल में कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और बाकी शूटर्स एक किराए का कमरा लेकर रुकने गए थे, क्योंकि यहीं सलमान का फार्म हाउस है। इस रास्ते में लॉरेंस के शूटर्स ने रेकी कर कमरा लिया था और यहां करीब डेढ़ महीने तक रुके भी थे। लॉरेंस गैंग के इन सभी शूटर्स ने कमरे में सलमान पर अटैक करने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल और कारतूस रखे थे।
               रिपोर्ट्स के अनुसार शूटर्स ने यह भी पता किया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में अपने फार्महाउस पर आते हैं, तब उनके साथ शेरा ही मौजूद होता है।

कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, पंजाब पुलिस ने शूटर कपिल पंडित को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसी ने पूछताछ में सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा किया और पूरी साजिश के बारे में बताया।

लॉरेंस ने 2018 में पहली बार दी थी धमकी
लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट पेशी पर आए। दोनों बार उनकी सुरक्षा सख्त रखी गई। हाल ही में सलमान के वकील को भी धमकी भरा लेटर मिला था। ऐसा ही लेटर उनके पिता सलीम खान को भी मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि ये लेटर लॉरेंस ने ही भेजे थे।

4 बार प्लानिंग कर चुका लॉरेंस
लॉरेंस गैंग सलमान खान को मारने के लिए पहले भी 4 बार प्लानिंग कर चुका है। सबसे पहले लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर रह गए। ऐसे में वह मार नहीं पाया। इसके बाद ज्यादा रेंज वाली एक राइफल चार लाख रुपए में खरीद कर संपत को दी गई। वह सलमान को मार पाता, उससे पहले ही पकड़ा गया। इसके बाद लॉरेंस ने दो बार और कोशिशे कीं, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।

काले हिरण शिकार मामले में खफा है लॉरेंस
लॉरेंस सलमान के काले हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज है। वह तभी से सलमान की हत्या करना चाहता है। सलमान 24 साल से हिरण प्रकरण में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में लॉरेंस ने कबूला था कि उसकी कम्युनिटी काले हिरण के शिकार के खिलाफ है। इस कारण वो सलमान की जान लेना चाहता है। इसके लिए शूटर भी भेजे थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox