लखीमपुर में दो दलित बेटियों की गैंगरेप के बाद हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लखीमपुर में दो दलित बेटियों की गैंगरेप के बाद हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप व गला दबाकर मारने की पुष्टि, ग्रामीणों में आक्रोश

लखीमपुर/यूपी/- देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दांवों के बावजूद बेटियों के साथ दरिंदगी रूकने का नाम नही ले रही है। बुधवार को यूपी के लखीमपुर में एकबार फिर दोस्ती, शादी, बलात्कार व हत्या का धिनौना मामला सामने आया है। लखीमपुर के निघासन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग दलित लड़कियों को आरोपियों ने जबरन घर से अगवा कर खेतों में ले जाकर उनका गैंगरेप किया और फिर जब लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया तो उन्होने उनकी हत्या कर दोनो के शव पेड़ पर लटका कर फरार हो गये। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश व तनाव फैल गया। मृतक बच्चियों में एक 7वीं और दूसरी 10वीं छात्रा थी। हालांकि मां का आरोप है कि आरोपी जबरन बच्चियों को उठा ले गये लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों व बच्चियों में पहले से जान पहचान थी और उन्हे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
              इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे तक डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ अर्चना और डॉ शोएब अख्तर ने पोस्टमार्टम किया है। इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान महिला डॉक्टर और किशोरियों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिलहाल दोनों बहनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। शवों को एबुलेंस से गांव में पहुंचा दिया गया है। अब पुलिस मुकदमे में धाराएं बढ़ा सकती है। एससी-एसटी एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई जा सकती है।

क्या है पूरा मामला
निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। मां का कहना है कि एक घंटे पहले उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य युवक उनकी दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब रात करीब 11 बजे जाम खत्म किया गया। तीन आरोपी दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। मां के मुताबिक, चारों आरोपी अचानक घर में घुस आए।
               हाथापाई करते हुए वे लोग उनकी 17 और 14 वर्षीय दो बेटियों को उठाकर ले जाने लगे। रोकने पर एक आरोपी ने मां को धक्का देकर गिरा दिया। अन्य आरोपी दोनों बहनों को जबरन बाइक पर लादकर गांव से बाहर भाग गए। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद इसी गांव के ही एक खेत में दोनों बहनों के शव खैर के पेड़ से लटके मिले। बड़ी बहन का शव ऊपर, जबकि छोटी बहन का शव नीचे लटका था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बड़ी बहन हाईस्कूल और छोटी आठवीं में पढ़ती थी।
               दो बहनों की मौत मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
                आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

आरोपी बहला-फुसलाकर किशोरियों को ले गए थे खेत
एसपी के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शवों को फंदे से लटका दिया।

सियासत भी तेज, सपा-बसपा और कांग्रेस ने क्या कहा
समाजवादी पार्टींः अखिलेश बोले, “पुलिस पर पिता का आरोप बेहद गंभीर है। बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’

कांग्रेसः राहुल गांधी ने कहा, “बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।’ प्रियंका गांधी बोलीं- आखिर यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

बहुजन समाज पार्टीः मायावती ने कहा, “ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox