कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य

-कड़े संघर्ष के बाद दक्षिण अफ्रीका को दी मात,

बर्मिंघम/यूनाइटेड किंगडम/- यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम, में आयोजित  की गई कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं ने कांस्य पदक जीता है। महिला टीम ने कड़े संघर्ष के बाद दक्षिण अफ्रीका को मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। बर्मिघम में टीम कराटे इंडिया संगठन के बैनर तले महिला टीम ने चैंपियनशिप में भाग लिया। महिला टीम की इस उपलब्धि से भारतीय कराटे जगत में खुशी की लहर है।

राष्ट्रीय कराटे टीम के कोच भरत यादव ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम विश्वविद्यालय में 7 और 8 सितंबर से कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। भारतीय दल ने शिहान भरत शर्मा की अगुवाई में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होने भारतीय महिला टीम के कांस्य पदक तक के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि महिला सीनियर टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका  के साथ चल रहा था। इसमे पहला राउंड भारतीय टीम ने जीता, दूसरे राउंड में दक्षिण अफ्रीका ने वापिसी करते हुए मैच जीत लिया।

लेकिन तीसरे राउंड में दिल्ली की रीतिका ने दक्षिण अफ्रीका  की खिलाड़ी को कड़े संघर्ष में हराते हुए मैच जीत लिया। इस टीम ने भुनेश्वरी, दीपिका, अर्पणा और रीतिका ने टीम भावना के साथ खेलते हुए भारत के लिए कराटे में कांस्य पदक जीता। उन्होने टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस जीत से भारत को गौरव बढ़ा है। पूरे देश में खुशी की लहर है। लोग टीम व उसके कोच को बधाई दे रहे हैं। कराटे संगठनों की माने तो यह एक बड़ी उपलब्धि है और टीम का भारत आने पर भव्य स्वागत किया जायेगा। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox