ब्रिटेन के पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक ने पत्नी संग की ’गौ पूजा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन के पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक ने पत्नी संग की ’गौ पूजा,

-अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन की गौशाला में की पूजा अर्चना, हिन्दू आस्था के प्रबल समर्थक है ऋषि सुनक

ब्रिटेन/- ब्रिटेन में पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने एक बार फिर अपनी प्रबल हिन्दू आस्था को उजागर करते हुए लंदन की एक गौशाला में अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ गौ पूजा की है। उनकी इस पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में, दंपति को एक गाय की पूजा अर्चना करते देखा जा सकता है। इससे पहले ऋषि सुनक श्रीकृष्णा जन्माष्टमी पर भी भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में पूजा अर्चना करते दिखाई दिये थे।  
               वीडियो की शुरुआत में सुनक पवित्र जल चढ़ाने के बाद हाथ में पीतल का बर्तन लेकर उठते दिखाई दे रहे हैं। दंपति के पास खड़े पुजारी फिर उन्हें अगले अनुष्ठान के बारे में बताते हैं। वीडियो में आगे देख सकते हैं कि सुनक और उनकी पत्नी दोनों गाय की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाय को रंगों और हाथों के निशान से सजाया गया है।

गौ पूजा का वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सुनक को हाल के दिनों में मंदिरों में जाते देखा गया है। सुनक ने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में लंदन के बाहरी इलाके में स्थित भक्तिवेदांत मनोर मंदिर का दौरा किया था। सुनक ने प्रार्थना करते हुए अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि वह अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी से पहले भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में यह त्योहार मनाने गए।
              भक्तिवेदांत मनोर ब्रिटेन में ‘इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस’ (इस्कॉन) के प्रमुख केंद्रों में से एक है, जिसे बीटल्स संगीतकार जॉर्ज हैरिसन ने दान किया था। सुनक नॉर्दन इंग्लैंड के यॉर्कशायर में रिचमंड सीट से सांसद हैं। सुनक (42) ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ का सदस्य बनने पर ‘भगवद्गीता’ के नाम पर शपथ ग्रहण की थी। उन्होंने कई बार कहा है कि हिंदू धर्म में आस्था से उन्हें ताकत मिलती है।
               ऋषि सुनक ने हाल ही में कहा कि वह ब्रिटेन और भारत के संबंधों को अधिक दोतरफा बनाने के लिए उन्हें बदलना चाहते हैं, ताकि भारत में ब्रिटेन के छात्रों और कंपनियों की पहुंच सुगम हो सके। उत्तरी लंदन में प्रवासी संगठन ‘कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ (सीएफआईएन) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व चांसलर ने ‘‘नमस्ते, सलाम, केम छो और किद्दा’’ कहकर लोगों का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में अधिकतर ब्रिटिश भारतीय शामिल हुए। उन्होंने हिंदी भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ आप सब मेरा परिवार हो।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox