उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, आदेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, आदेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में

-नई आबकारी नीति घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली/- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और एलओपी रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने नई आबकारी नीति के खिलाफ नई दिल्ली मथुरा रोड स्थित उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड तोड़ने के कारण पुलिस ने आदेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
              मालूम हो कि शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। केजरीवाल सरकार पर नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी करते हुए शराब की दुकानों के टेंडर दिए गए।
              एलजी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसी महीने की शुरुआत में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल सरकार पर जीएनसीटीडी एक्ट 1991, व्यापार लेनदेन नियम 1993, दिल्ली आबकारी नीति 2009 और दिल्ली आबकारी नियम 2010 के उल्लंघन का आरोप है।
               आदेश जारी होने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा था कि ये लोग अब मनीष सिसोदिया को जेल भेजेंगे। महीना, दो महीना, तीन महीना कब तक जेल में रखेंगे। झूठा केस है, कोर्ट में जाकर गिर जाएगा। इनको डांट पड़ेगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा था कि सिसोदिया के खिलाफ केस झूठा है, हम जेल जाने से नहीं डरते। ये लोग सावरकर की औलादे हैं, जिसने अपनी जान बचाने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हम लोग भगत सिंह की औलादे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox