हाथरस में डंपर ने कांवड़ तीर्थयात्रियों को रौंदा, 6 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाथरस में डंपर ने कांवड़ तीर्थयात्रियों को रौंदा, 6 की मौत

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

हाथरस/- उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर एक डंपर ने कांवड़ तीर्थयात्रियों के दल को रौंद दिया। इस हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौके पर और एक घायल तीर्थयात्री की मौत आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य कांवड़ यात्री का इलाज आगरा में चल रहा है। यह सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।

मृतकों की पहचान नरेश, रमेश, रणवीर सिंह, जबर सिंह और विकास के रूप में हुई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह सभी लोग मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बांगि खुर्द थाना उटीला के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी अलीगढ़ भी मौके पर पहुंचे। एडीजी ने बताया के दल के बाकी कांवड़ यात्रियों को ग्वालियर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के बाद डंपर के साथ फरार हुए आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
              मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox