नई दिल्ली/- देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के बड़े-बड़े दांवों के बीच भी महिलाऐं सुरक्षित नजर नही आ रही हैं। रोजाना बच्चियों व महिलाओं से रेप व मारपीट की घटनायें सामने आ रही हैं। फिर भी पुलिस व सरकार सिर्फ खानापूर्ति करती ही दिखती है। शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत चार रेलवे के कर्मचारियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत पर रेलवे के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पर दुष्कर्म करने और दो पर वहां मौजूद रहने का आरोप है। जीआरपी भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। आरोपियों की पहचान जगदीश, मंगल, विनोद और सतीश के रूप में हुई है। बताया गया है कि वारदात से पहले चारों आरोपितों ने शराब पी थी।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!