
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मानसी शर्मा /राष्ट्रपति चुनाव 2022: एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य के खिलाफ कांग्रेस ने 19 जुलाई को चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत कर्नाटक में दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने विधायकों के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रिश्वत सहित अन्य प्रलोभनों की पेशकश की।
कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मतदान करने वाले विधायकों को एक फाइव स्टॉर होटल में लक्जरी आवास उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही 17 और 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं को रिश्वत सहित अन्य प्रलोभन देकर प्रभावित किया गया।
इन नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, सतीश रेड्डी सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
चुनाव संहिता का उल्लंघन
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा ने विधायकों को मतदान के लिए प्रशिक्षण देने के बहाने फाइव स्टार होटल में रोका। वहां विधायकों को आलीशान कमरे, खाना, शराब और मनोरंजन की कई चीजें मुहैया कराई। भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डलवाने के लिए अनुचित प्रभाव डाला। यह चुनाव संहिता का उल्लंघन है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!