मध्यप्रदेश के धार में पुल तोड़ नदी में समाई बस, सभी यात्रियों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्यप्रदेश के धार में पुल तोड़ नदी में समाई बस, सभी यात्रियों की मौत

-बचाव दल की कांप गई रूह, सीएम ने जताया शोक, दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

भोपाल/- मध्यप्रदेश के धार जिले में मौत का मंजर जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई। यहां एक बस 25 फीट नीचे नर्मदा नदी में समा गई। बस में सवार सभी 15 लोगों की हादसे में मौत हो गई।
             जानकारी के मुताबिक, खलघाट में हादसे से पहले बस ने करीब 10 मिनट का ब्रेक लिया था, जिसके बाद खलघाट से बस निकली और सुबह पौने 10 बजे नर्मदा में गिरी गई। बताया जा रहा है कि हादसा सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान हुआ। एक्सीडेंट रोकने की कोशिश में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल की रैलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी।
              हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस को जब क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, तो उसमें कई लोग फंसे हुए थे। इस हादसे के बाद  मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। छक्त्थ् की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

हादसा इतनी जल्दी में हुआ किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक यात्री कुछ समझ पाते बस पुल की दीवार को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में गिर गई और पूरी तरह से डूब गई। इस कारण यात्रियों को बचने का एक भी मौका नहीं मिला।
              हादसे के बाद से मौके पर बचाव कार्य जारी है। करीब 15 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि अभी भी 25 से 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोर लगातार नदी में बचाव अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के राहत एवं बचाव का काम जारी है। जिला प्रशासन घटना स्थल पर है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए हैं, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वह दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox