नजफगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पकड़े 5 कुख्यात अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पकड़े 5 कुख्यात अपराधी

- आरोपियों से भारी मात्रा में लूट व चोरी के सामान के साथ-साथ पिस्तौल व कारतूस बरामद -स्पेशल स्टाफ ने भी 3 अपराधियों को दबोचा, द्वारका दक्षिण पुलिस ने भी एक आरोपी पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के अंतर्गत नजफगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत क्षेत्र में हथियारों के साथ घूमने वाले 5 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपराधियों से भारी मात्रा में चोरी, लूट व सेंधमारी का सामान उनके कब्जे से बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने 3 देसी पिस्तौल व 23 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं। वहीं द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने भी 3 अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
              द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि जिले में चोरी, डकैती व अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी थानों की पुलिस विशेष सतर्कता के साथ कार्यवाही कर रही है। इस कड़ी में नजफगढ़ थाना पुलिस ने 5 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 12 जुलाई को एचसी भगीरथ और सीटी सुरेश क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति जैन फार्म हाउस, मकसूदाबाद कॉलोनी, दिल्ली के पास खड़े हैं, वे अवैध हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार  एसीपी जितेन्द्र पटेल व एसएचओ नजफगढ़ अजय कुमार ने एएसआई सुभाष सिंह, एएसआई गंगाधर, एचसी परमजीत, एचसी सुमित, एचसी भगीरथ, एचसी राकेश और सीटी सुरेश की एक टीम बनाई और अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम द्वारा नया बाजार नजफगढ़ जैन फार्म हाउस के पास जाल बिछाया गया। रात करीब 9ः10 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को मकसूदाबाद कॉलोनी की ओर आते देखा गया, पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम के गंभीर प्रयासों से उनका पीछा किया गया और चार अपराधियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार यादव निवासी खेड़ा डाबर, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष, अभिषेक मदान निवासी खेड़ा डाबर, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष। अक्षय चौहान उर्फ मोहित निवासी जेजे कॉलोनी, शकूरपुर, दिल्ली, उम्र 22 साल, (वह पहले सीसीएल के रूप में थानेदार सुभाष प्लेस की हत्या और लूट के 02 मामलों में शामिल था) तथा अकीब निवासी जेजे कॉलोनी, शकूरपुर, दिल्ली, उम्र 24 वर्ष, (वह पहले चोरी, चोट और हथियार अधिनियम के 03 से अधिक मामलों में शामिल था) के रूप में की है। तलाशी के दौरान प्रमोद व अभिषेक के पास से देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। जबकि पुलिस ने हथियारों की आपूर्ति कर्ता के रूप में पकड़े गये अकीब व अक्षय से भी एक देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
               वहीं एसीपी ऑपरेशन रामअवतार ने स्पेशल स्टाफ द्वारका ने निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेश, एएसआई उमेश, एचसी संदीप, एचसी बच्चू सिंह, एचसी देव, एचसी राजकुमार और एचसी अश्विनी की एक टीम बनाकर अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जिसके तहत टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर घरों में चोरी व सेंधमारी का वारदातों को अंजाम देने वाले 3 अपराधियों को मच्छी मार्केट, बिंदापुर से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान रवि उर्फ सोनू निवासी विद्या विहार, हस्तसाल, उत्तम नगर, उम्र 28 वर्ष, (वह पीएस उत्तम नगर के बीसी हैं और पहले चोरी और चोरी के 18 मामलों में शामिल रहा है), विजय कुमार निवासी नसीर पुर, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष, (वह पहले एमवी चोरी के 09 मामलों में शामिल था) तथा मुकुल उर्फ गोल्हू निवासी विद्या विहार, हस्तसाल, उत्तम नगर, आयु 21 वर्ष, (उसने 10वीं तक पढ़ाई की। वह पहले सेंधमारी के 01 मामले में शामिल था) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस, 02 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन, कुछ सोने के जेवर, 01 चोरी की स्कूटी बरामद की है।
                तीसरी घटना द्वारका दक्षिण थाना से जुड़ी हैं। इसमें पुलिस टीम जिसमें सेक्टर-01 एचसी कुलवंत, एचसी रवि प्रकाश, एचसी अनिल, और सीटी राकेश ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति चंदन महतो निवासी महावीर एन्क्लेव- पार्ट-3, नई दिल्ली, उम्र 33 वर्ष की तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटन चालित चाकू बरामद किया गया। जिसपर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की अलग-अलग टीमें सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामलों को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस अभी तक 44 मामलों में आरोपियों के शामिल होने का पता लगा चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox