नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप में दो साल की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने इस सजा को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि यह मामला 2003 का है। दलेर मेंहदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेंहदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है।


More Stories
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
द्वारका पुलिस ने, 250 अवैध शराब की बोतलें और अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”