नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के सैंकड़ों व्यापारियों ने बुधवार को एमसीडी द्वारा हेल्थ ट्रेड लाइसेंस वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मांग रखी है कि उपराज्यपाल इस वृद्धि को वापिस ले। व्यापारी नेताओं ने बताया कि सड़क पर पान की दुकान से लेकर चाय की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, बेंक्वेट सहित करीबन 94 श्रेणियों के स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के एक बार देय पंजीकरण शुल्क और वार्षिक लाइसेंस शुल्क की दरों में भारी वृद्धि की है।
हालांकि दिल्ली नगर निगम ने स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस शुल्क को यह कहते हुए बढ़ाया है कि उसे तर्कसंगत बनाया जा रहा है। नई नीति के तहत 250 सीटों तक क्षमता वाले बैंक्वेट हॉल के स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस का एक बार देय पंजीकरण शुल्क, 10,000 रुपए व वार्षिक लाइसेंस शुल्क 15,000 रुपए तय किया है।
संशोधित स्वास्थ्य व्यापार शुल्क दरों के मुताबिक, लाइसेंस आवेदन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 1000 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं डिसीलिंग चार्ज वार्षिक लाइसेंस शुल्क का तीन गुना निर्धारित किया गया है। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि एमसीडी सभी श्रेणियों में ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापिस ले।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता