शिंजो आबे की हत्या से दुनिया स्तब्ध, हत्यारों ने भाषण के दौरान मारी दो गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिंजो आबे की हत्या से दुनिया स्तब्ध, हत्यारों ने भाषण के दौरान मारी दो गोली

-जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम मोदी बोले- एक भरोसमंद दोस्त खो दिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक हत्यारे ने भाषण के दौरान दो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने हत्यारे को मौके से ही पकड़ लिया है। फिर भी उनकी हत्या को लेकर कई सवाल उठाये जा रहे हैं। शिंजों आबे के निधन की खबर को दुनिया ने स्तब्ध कर दिया है। उनकी अचानक मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाव रहा। मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। उन्होने कहा कि उन्होने एक भरोसेमंद साथी खो दिया है। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
                शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से आकर गोली मार दी थी। हमले में आबे को छाती पर दो गोली लगी थी। तकरीबन 6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को बचा नहीं पाए। फिर उनकी मौत की आधिकारिक सूचना जारी हुई। आबे के अचानक निधन पर दुनियाभर में शोक छाया है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति दिल में गहरा सम्मान जताया और उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कल यानि 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ’मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।’
             पीएम मोदी ने आगे लिखा, ’मिस्टर आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’
             गौरतलब है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स थे। वह 2006 से 2007 के दौरान और फिर 2012 से 2020 के दौरान पीएम रहे थे। उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता जापा के विदेश मंत्री रहे थे। उधर, पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार किया। 41 वर्षीय आरोपी की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox