नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- कलर्स का बहुचर्चित शोबिग बॉस को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता हैं। इस शो के बदोलत कई लोगों ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं।हालांकि बिग बॉस ओटीटी 1 का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था और इस सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल रही थी। अब चुकी बिग बॉस का दूसरा सीजन शुरू होने वाला हैं इसलिए शो के होस्ट के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं।
बता दें कि इस सीजन 2 में जो एक्टर इस शो को होस्ट करने वाला हैं। उसका नाम जानकर आप शायद खुशी से उछल पड़े। जानकारी के मुताबिक इस बार शो को बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह होस्ट कर सकते हैं। हालांकि इस खुशखबरी को अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया हैं। इसके अलावा शो के निर्माताओं ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया हैं। अब क्योंकि करण जौहर से पक्की तारीख ना मिलने के कारण निर्माताओं ने इस शो की मेजबानी रणवीर सिंह के हाथों में दे दी हैं। रणवीर सिंह ने पहले भी द बिग पिक्चर को होस्ट किया हुआ हैं।
इस बार भी इस शो में पिछली बार की तरह ही पांच कंटेस्टेंट होंगे। शो के लिए पांच में से 3 कंटेस्टेंट को चुन लिया गया हैं जिसमें जानी मानी स्टार कांची सिंह,महेश शेट्टी और पूजा गौर शामिल हैं। इस शो के 2 कंटेस्टेंट के रूप में संभावना सेठ और दूसरी पूनम पांडे आ सकती हैं लेकिन दो अभिनेत्रीयों ने अब तक साइन नहीं किया हैं। इस बार दूसरे शो के लिए फैंस पिछली बार से भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि