
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश पुलिस अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अफवाह फैलाने वालों पर नकेल कसेगी। पुलिस न सिर्फ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर होने वाली पोस्ट की शिकायत दर्ज करेगी बल्कि कार्रवाई भी करेगी। इंस्टाग्राम के लिए एटयूपीपीफैक्टचेक और फेसबुक के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटफेसबुकडॉटकॉम/एटयूपीपीफैक्टचेक हैंडिल जारी किया गया है।
यूपी पुलिस इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाली जाने वाली पोस्ट का फैक्ट चेक करेगी। इस संबंध सोशल मीडिया हैंडल जारी कर दिए गए हैं। मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक खबरें और अफवाहों के खंडन के लिए ट्विटर हैंडल एटयूपीपीवायरलचेक शुरू की गई थी। यहां गलत व भ्रामक पोस्ट का न सिर्फ खंडन किया जाता है बल्कि कार्रवाई भी कराई जाती है। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी यह सेवा शुरू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इन दोनों प्लेटफार्म पर भी यूपी के अपराध से संबंधित अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों का खंडन किया जाएगा। फेसबुक पेज व इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके किसी भी भ्रामक खबर, वीडियो, फोटो, पोस्ट के संबंध में जानकारी की जा सकती है। इसी तरह फेसबुक यूजर उक्त पेज के मैसेज बाक्स में किसी भी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की गोपनीय सूचना भी दे सकता है।्





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी