अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैक्ट चेक करेगी यूपी पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैक्ट चेक करेगी यूपी पुलिस

-पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल जारी किए

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश पुलिस अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अफवाह फैलाने वालों पर नकेल कसेगी। पुलिस न सिर्फ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर होने वाली पोस्ट की शिकायत दर्ज करेगी बल्कि कार्रवाई भी करेगी। इंस्टाग्राम के लिए एटयूपीपीफैक्टचेक और फेसबुक के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटफेसबुकडॉटकॉम/एटयूपीपीफैक्टचेक हैंडिल जारी किया गया है।
               यूपी पुलिस इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाली जाने वाली पोस्ट का फैक्ट चेक करेगी। इस संबंध सोशल मीडिया हैंडल जारी कर दिए गए हैं। मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
               पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक खबरें और अफवाहों के खंडन के लिए ट्विटर हैंडल एटयूपीपीवायरलचेक शुरू की गई थी। यहां  गलत व भ्रामक पोस्ट का न सिर्फ खंडन किया जाता है बल्कि कार्रवाई भी कराई जाती है। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी यह सेवा शुरू की जा रही है।
               उन्होंने बताया कि इन दोनों प्लेटफार्म पर भी यूपी के अपराध से संबंधित अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों का खंडन किया जाएगा। फेसबुक पेज व इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके किसी भी भ्रामक खबर, वीडियो, फोटो, पोस्ट के संबंध में जानकारी की जा सकती है। इसी तरह फेसबुक यूजर उक्त पेज के मैसेज बाक्स में किसी भी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की गोपनीय सूचना भी दे सकता है।्

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox