जयपुर के बाजारों में रैली निकाल दिया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जयपुर के बाजारों में रैली निकाल दिया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने का संदेश

-रैली निकाल महिलाओं ने किया लोगों को जागरूक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/शिव कुमार यादव/- नगर निगम जयपुर हैरिटेज के जरिए सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर निगम जयपुर हैरिटेज, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च एवं हनीमन चेरीटेबल मिशन सोसाईटी के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जरिए निकाली गई। रैली को नगर निगम जयपुर हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर एवं आयुक्त अवधेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर हैरिटेज परिसर से रवाना किया था।    
              सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए सोमवार को परकोटे के बाजारों में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में महिलाएं रैली के रूप में मुख्य बाजारों में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक करती नजर आईं।
               जागरूकता रैली को हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर और निगम आयुक्त अवधेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिरिक्त आयुक्त अशीष कुमार ने बताया कि जयपुर हैरिटेज की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए नगर निगम, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च और हेनीमैन चेरीटेबल मिशन सोसाईटी के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से संदेश दिया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकना हम सब का लक्ष्य है। रैली से स्वंयसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रैली बड़ी चौपड़, किशनपोल बाजार, चौड़ा रास्ता, बापू बाजार, जौहरी बाजार होते हुए वापस निगम हैरिटेज पहुंची। रैली में महिलाएं ’प्लास्टिक हटाना, हमारा लक्ष्य सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाना, पर्यावरण को बचाना… जैसे नारे लगाते हुए चली। वहीं बैनर, पोस्टर के माध्यम से लोगों, दुकानदारों को जागरूक किया। इस दौरान रजिस्ट्रार विक्रम सिंह, उपायुक्त अनीता मित्तल आदि भी मौजूद रहे।

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ
इस मौके पर महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए लोगों को समझाया जा रहा है। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ लेनी होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय या उपयोग करेगा, उस पर निगम कार्रवाई करेगा। आयुक्त मीना ने कहा कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, विक्रय, भण्डारण एवं उपयोग करने आदि पर रोक लग चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox