
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों का बॉयोडेटा तैयार किया जाएगा। जिसके पहले चरण में जिला पश्चिम-ए, पश्चिम बी, उत्तर पश्चिम बी-2 और उत्तर पूर्वी 2 जिलों की जेलों में बंद कैदियों का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में कैदी का नाम, उम्र, शिक्षा, करियर, वारदात करने की वजह, डेट ऑफ रिमांड, निजी व सरकारी स्कूल, जेल में किए जाने वाले कोर्स, कौशल जो आते हैं, भविष्य में किस क्षेत्र में करियर बनाना है आदि की जानकारी का ग्रॉफ तैयार किया जाएगा। स्कूल खुलते ही निदेशालय ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।
15 जुलाई तक सर्वे रिपोर्ट करनी होगी पूरी
कैदियों से यह भी पूछा जाएगा कि कला, आईटी, वित्त, सौन्दर्य प्रसाधन, लकड़ी का काम, फैशन टेक्नोलॉजी, कृषि आदि में वह किस चीज का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। क्या उनकी खेलों में भी रुचि है? यह प्रक्रिया कैदियों को समाज से पुनः जोडऩे के लिए की जा रही है। इसके लिए हफ्ते के 5-6 दिन शिक्षक को जेल का दौरा करना होगा। 15 जुलाई से पहले शिक्षकों को यह कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बता दें इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों को जेलों में बंद कैदियों को शिक्षित करने के लिए नियुक्ति किया था।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी