फिल्म काली के पोस्टर को लेकर दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस ने किया केस दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिल्म काली के पोस्टर को लेकर दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस ने किया केस दर्ज

-हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध, पुलिस विवादित पोस्टर पर लिया एक्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/– दिल्ली पुलिस की फिल्म यूनिट ने ’काली’ फिल्म के विवादित पोस्टर पर एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 153 और 295 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में यूपी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है।
                डॉक्यूमेंट्री फिल्म ’काली’ अपने पोस्टर के कारण विवादों में फंस गई हैं। हिन्दू संगठनों ने काली के पोस्टर पर अपना विरोध दर्ज कराया है साथ ही पुलिस से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। दिल्ली पुलिस काली के पोस्टर पर विवाद बढ़ता देख एक्शन में आ गई है और पुलिस ने सेक्शन 159 और 285 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब यूपी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया था। विवादित पोस्टर पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
              जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने मां काली फिल्म के विवादित पोस्टर पर एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 153 ए और 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, दिल्ली पुलिस को काली मां वाले पोस्टर विवाद पर दो शिकायतें मिली थीं. एक शिकायत नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट से और दूसरी आईएफएसओ से, जो साइबर क्राइम का काम देखती है।  
              आईएफएसओ यूनिट ने काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ आईपीसी 153 ए यानी धर्म जाति के आधार पर भड़काना और आईपीसी 295ए यानी कोई किसी वर्ग, धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट वाली शिकायत पर नई दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है। जरूरत पढ़ने पर ईमेल या नोटिस के जरिए डायरेक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश करके पूछताछ करेगी।
              हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म ’काली’ की निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ यूपी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में हिंदू देवी के बारे में अपमानजनक चित्रण के जरिए आपराधिक साजिश, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, शांति भंग करने की मंशा समेत कई आरोप फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ लगाए गए हैं।  
              फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में मां काली सिगरेट पीते नजर आईं और उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। मां काली के रूप का ऐसा पोस्टर सामने आने के बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और पोस्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। कई लोगों ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग भी की। ये पूरा मामला अब पुलिस तक पहुंच गया हैं। दिल्ली और यूपी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

पोस्टर विवाद पर क्या बोलीं लीना मणमिकलई?
फिल्म के पोस्टर पर हो रहे विवाद पर फिल्ममेकर लीना मणमिकलई ने ट्वीट करके अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा-  फिल्म उन घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं जो उस शाम की है जब काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर टहलती हैं। यदि आप तस्वीर देखते हैं, तो हैशटैग “अरेस्ट लीना मणिमेकलई“ न डालें और हैशटैग “लव यू लीना मणिमेकलई“ डालें’। लीना के इस क्लैरिफिकेशन के बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी कम नहीं हुई। लोगों ने उन्हें फिर से जमकर फटकार लगाई और अब तो मामला पुलिस तक पहुंच  गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox