ईरान के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईरान के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार मुलाकात

-पीएम मोदी ने किया स्वागत, दोनो नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के मसले पर हुई चर्चा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट थी। पीएम मोदी ने अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए भारत और ईरान के बीच प्रगाढ़ संबंधों को याद किया। दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच जारी द्विपक्षीय सहयोग के मसले पर चर्चा की।
              वहीं पीएमओ के मुताबिक अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए मोदी ने भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को याद किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के मसले पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड के बाद की दुनिया में भारत और ईरान के बीच ज्यादा संपर्क होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से जल्द मिलने की इच्छा भी जताई।
               ईरान के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के बारे में जयशंकर ने कहा है कि हमारे बीच कारोबार, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और दूसरे मुद्दों पर बात हुई है। अफगानिस्तान, यूक्रेन समेत तमाम दूसरे मुद्दो पर बात हुई है। दोनो देशों के बीच नागरिक व वाणिज्यिक मसलों पर कानूनी सहयोग की संधि पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।
               एनएसए डोभाल के साथ मुलाकात के बाद ईरान की तरफ से जारी बयान में यह दावा किया गया है कि ईरान की तरफ पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का मुद्दा उठाने पर भारत की तरफ से आश्वासन मिला है कि भारत सरकार पैगंबर साहब का पूरा सम्मान करती है। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरों के लिए सीख हो। ईरान ने यह भी बताया है कि विदेश मंत्री ने भारत की धार्मिक सद्भाव की परंपरा की तारीफ की है लेकिन यह भी कहा कि जो लोग इसके खिलाफ काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox