एसडीएम कार्यालय नजफगढ़ में चलाया गया सफाई अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसडीएम कार्यालय नजफगढ़ में चलाया गया सफाई अभियान

-नेहरू युवा केंद्र, सिविल डिफेंस, निगम सफाईकर्मी व सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर चलाया अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के एसडीएम कार्यालय में सोमवार को सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र, सिविल डिफेंस, निगम सफाईकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के नन्हे-मुन्नों ने भी एसडीएम कार्यालय के प्रांगण की सफाई की। यह अभियान तहसीलदार विक्रम सिंह व नवीन कोटिया की देखरेख में चलाया गया। हालांकि जब नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के संवाददाता ने तहसीलदार विक्रम सिंह से एसडीएम कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा तो उन्होने कहा कि आप पॉजिटिव सोंचे बच्चे सफाई कर रहे हैं यह कितना अच्छा लग रहा है।  
                  सोमवार को नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय की सफाई में नन्हे-नन्हे हाथों ने भी अपना योगदान दिया। हालांकि उनके साथ एमसीडी के सफाई कर्मी, सति भाई सांई दास सेवा दल के सदस्य, कीर्ती नेचर केयर फाउंडेशन व स्पोर्ट्स कल्ब तथा नेहरू युवा केंद्र के बच्चों व सदस्यों ने भी भाग लिया। इस संबंध में तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में काफी समय से सफाई नही हुई थी जिसे देखते हुए आज हमने सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से यहां सफाई अभियान चलाया है और बच्चों ने बड़ों के साथ मिलकर बड़ा ही अच्छा काम किया है। लेकिन जब छोटे बच्चों के बारें में उनसे पूछा गया तो वो बोले कि आप पॉजिटिव सोचिए बच्चे सफाई कर रहे है कितना अच्छा लगता है। हालांकि वो छोटे बच्चों से काम कराने पर कुछ कहने से बचते नजर आये। फिलहाल उन्होने बच्चों का शुक्रिया किया और उन्हे चॉकलेट देने का भी आश्वासन दिया।  
                 इस अवसर पर सति भाई सांई दास सेवादल के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों की सेवा के लिए एक पानी का कूलर भेंट किया है जिसे शनिवार तक परिसर में लगा दिया जायेगा। तहसीलदार ने संस्था के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा का कोई मोल नही होता जो भी लोग किसी के लिए कुछ करना चाहे उनका स्वागत है। अब एसडीएम कार्यालय में पक्षियों के लिए भी पानी के कुल्हड़ रखवाये जा रहे है ताकि पक्षी भी प्यासे ना रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox