कम बजट में भी निगम ने विकास के नये आयाम गढ़े- महापौर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कम बजट में भी निगम ने विकास के नये आयाम गढ़े- महापौर

-नजफगढ़ में दक्षिण निगम के महापौर ने किया कई परियोजनाओं का लोकापर्ण -फिक्स्ड कंपैक्टर ट्रासंफर स्टेशन, 40 फुटा रोड़ पर डेसं कार्पेटिंग का कार्य व कैप्टन रिशाल सिंह मार्ग एवं द्वार का नामकरण किया गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में रोशनपुरा वार्ड में सोमवार को दक्षिणी दिल्ली निगम के महापौर मुकेश सुर्यान ने कई परियोजनाओं का लोकापर्ण किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सौलंकी, स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष राजदत गहलोत, नजफगढ़ निगम जोन की उप चेयरमैन मीना यादव, संजय बुधवार, बांके पहलवान, हरेन्द्र सिंघल, रवि छिकारा, रमेश शौखन्दा, राजेश कुमार, तरूण यादव, व उपायुक्त प्रदीप कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
                    गुरूग्राम रोड़ पर बीडीओं आफिस परिसर में फिक्स्ड कंपैक्टर ट्रासंफर स्टेशन कर उदघाटन करते हुए महापौर मुकेश सुर्यान ने कहा कि हमने कम बजट में भी निगम में विकास कार्य को रूकने नही दिया और विकास के नये आयाम गढ़े हैं। उन्होने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम के 13 हजार करोड़ रोक लिए फिर भी हमने निगम के विकास कार्यो को नही रूकने दिया। हमने निगम स्कूलों की दशा बदली। जिस समय निगम में हम आये तो मात्र 1 लाख के करीब स्कूलों में बच्चे थे लेकिन अब यही संख्या बढ़कर साढे 3 लाख से ज्यादा हो गई है। हम नये भारत की तस्वीर लिखना चाहते है लेकिन वहीं दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों को शराबी बना रही है। एक के साथ एक बोतल मुफ्त दे रही है। हमने सफाई व्यवस्था को सुदृढ बना दिया है। स्वास्थ्य व शिक्षा में हम आज मरीजों व बच्चों को अच्छी सुविधायें प्रदान कर रहे है। हम निगम के माध्यम से नये भारत की तस्वीर बनाना चाहते है लेकिन हमारी सहयोगी सरकार हमारे रास्ते में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है। वहीं इस मौके पर निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि नजफगढ़ निगम जोन में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता बना दी गई है। कूड़ा ढलानों को सुरक्षित बनाया जा रहा है। बच्चों के लिए पार्को व स्कूलों में सुविधाये बढ़ाई जा रही हैं। इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि आज नजफगढ़ रोशनपुरा वार्ड में
फिक्स्ड कंपैक्टर ट्रासंफर स्टेशन, 40 फुटा रोड़ पर डेसं कार्पेटिंग का कार्य व कैप्टन रिशाल सिंह मार्ग एवं द्वार का नामकरण किया गया। इस मौके पर उन्होने प्रोग्राम में शामिल हुए सभी लोगों व महापौर का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox